• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की रेप केस में जमानत रद्द, कोर्ट ने तीन दिन की हिरासत में भेजा

Cricketer Abhishek Porel bail revoked in rape case, court remands him to three-day custody - Kolkata News in Hindi

हुबली । विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ती गई हैं। शादी का झांसा देकर रेप के आरोप से जुड़े मामले में अभिषेक मंगलवार को चिनसुराह की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश हुए, जहां उनकी जमानत रद्द कर दी गई। कोर्ट ने बंगाल के क्रिकेटर को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि 23 जून को कर्नाटक में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती ने मोगरा पुलिस स्टेशन में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक इस युवती के साथ करीब साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में थे। पीड़िता का आरोप है कि अभिषेक ने उससे शादी का वादा किया था और दोनों विदेश यात्रा पर भी गए लेकिन कुछ समय बाद इस रिश्ते में दरार आने लगी। करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को इस मामले में दखल देना पड़ा लेकिन उस समय कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई थी। इसके बाद जब मामला फिर से बढ़ा, तो युवती ने मोगरा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
मोगरा पुलिस ने जांच शुरू की और चंदन नगर स्थित क्रिकेटर के घर पर कई बार गई लेकिन अभिषेक वहां नहीं मिले। कुछ समय बाद पीड़िता ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां कोर्ट ने क्रिकेटर की गिरफ्तारी का आदेश दिया, जिसके बाद मोगरा पुलिस ने क्रिकेटर को गिरफ्तार करके मंगलवार को चिनसुराह कोर्ट में पेश किया।
अभिषेक पोरेल ने साल 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। वह अब तक 4 सीजन में इस टीम के लिए 35 मैच खेले हैं, जिसमें 25.63 की औसत के साथ 769 रन बनाए। इस लीग में उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले हैं।
बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपने करियर में अब तक 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 31.28 की औसत के साथ 1,408 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 12 अर्धशतक लगाए। 23 लिस्ट-ए मुकाबलों में अभिषेक 2 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 833 रन जुटा चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cricketer Abhishek Porel bail revoked in rape case, court remands him to three-day custody
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cricketer abhishek porel bail revoked in rape case, cricketer abhishek porel, abhishek porel, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved