• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पश्चिम बंगाल: धमकी भरे ईमेल के बाद बिना सुरक्षा कोलकाता में सड़क पर उतरेंगे राज्यपाल सीवी आनंद बोस

West Bengal: Governor CV Ananda Bose to walk the streets of Kolkata without security despite death threat email - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बावजूद बिना किसी सुरक्षा के कोलकाता की सड़क पर निकलने का फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की कि वह शुक्रवार को बिना किसी सिक्योरिटी कवर के कोलकाता की सड़कों पर निकलेंगे। लोकभवन (पहले राजभवन) के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने भरोसेमंद लोगों से कहा है कि धमकी भरे ईमेल की उन्हें बिल्कुल भी चिंता नहीं है, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि पश्चिम बंगाल के लोग उनकी रक्षा करेंगे। हालांकि, राज्यपाल किस समय कोलकाता की सड़कों पर घूमेंगे और वे कौन-सा रास्ता अपनाएंगे, इसकी जानकारी अभी उनके कार्यालय से नहीं दी गई है।
राज्यपाल सीवी आनंद बोस को एक ईमेल के जरिए गुरुवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जब यह ईमेल लोकभवन के स्टाफ के नोटिस में आया, तो इस मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गई और राज्यपाल की सुरक्षा को बदलने का फैसला लिया गया। बता दें कि राज्यपाल को 'जेड' प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलती है, जिसमें कोलकाता पुलिस और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के अधिकारी और जवान होते हैं।
सूत्र ने कहा, "यह पहली बार नहीं है कि राज्यपाल को इस तरह की धमकियां मिली हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इसलिए, लोकभवन में और किसी भी आधिकारिक दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव पर चर्चा हो रही है।"
सूत्र ने यह भी कहा कि राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के प्रस्ताव पर गुरुवार आधी रात को ही एक आपात बैठक हुई। लोकभवन में मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और सुरक्षा में बदलाव के लिए जरूरी चीजों पर सुझाव दिए गए। हालांकि, अब तक इस मामले पर गवर्नर के ऑफिस से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
राज्यपाल ने कोलकाता में बिना सुरक्षा के निकलने का यह फैसला उस समय किया है, जब कोलकाता में शुक्रवार को दोपहर दो बजे तृणमूल कांग्रेस की रैली होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस रैली के जरिए पिछले दिन आई-पैक के कार्यालय और सह-संस्थापक प्रतीक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी का विरोध करेंगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-West Bengal: Governor CV Ananda Bose to walk the streets of Kolkata without security despite death threat email
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kolkata, west bengal, governor cv ananda bose, cv ananda bose, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved