• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ममता बनर्जी का ऐलान: 9 अगस्त से चलाऊंगी बीजेपी भारत छोड़ो आंदोलन

west bengal chief minister mamata banerjee to launch bjp bharat chodo campaign  august 9 - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि देश में आपातकाल से भी ज्यादा बुरे हाल है। कोलकाता में एक रैली के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता ने कहा कि आज देश में अमर्त्य सेन जैसे लोग भी असुरक्षित है तो फिर आम आदमी का क्या हाल होगा। ममता ने कहा कि हम लोग किसी के भी आगे झुकेंगे नहीं, हमनें सिंगूर कमीशन की तरह 21 जुलाई की घटना के लिए भी कमीशन बनाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये हमारे खिलाफ एक साजिश थी। हम शहीदों को राज्य सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने देश को बीजेपी मुक्त कराने का आवाह्न किया है। जिसके लिए वो 9 अगस्त से बीजेपी भारत छोड़ो आंदोलन शुरु करेंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इसका आगाज़ बिल्कुल अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर होगा। उन्होने बताया कि इस आंदोलन के अंतर्गत पहले चरण में 9 से 30 अगस्त तक पश्चिम बंगाल में भाजपा भारत छोड़ो आंदोलन चलाया जाएगा। उसके बाद देश के अन्य राज्यों में तृणमूल कांग्रेस इस आंदोलन को जारी रखेगी। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी दलों से भी सहयोग की मांग की है।

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के सभी पड़ोसी देशों से संबंध बिगाड़ लिए हैं। अब भूटान, नेपाल, बांग्लादेश और सिक्किम जैसे देश भी चीन की ओर जा रहे हैं। मोदी सरकार कालिदास की तरह है, जिस डाली पर बैठी है उसी को काट रही है। उन्होंने कहा कि वो विदेश घूम रहे हैं और देश को बेच रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-west bengal chief minister mamata banerjee to launch bjp bharat chodo campaign august 9
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: west bengal chief minister, mamata banerjee, bjp bharat chodo campaign, august 9, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved