• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प. बंगाल की CM ममता बनर्जी ने खत्म किया धरना, अब दिल्ली में विरोध

West Bengal chief minister Mamata Banerjee ends dharna after 3 days - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार शाम धरना खत्म करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के यहां मिलने पहुंचने के बाद यह घोषणा की। ममता करीब 46 घंटे धरने पर बैठीं। ममता ने कहा कि ने कहा कि ये धरना भारत और लोकतंत्र को बचाने के लिए था।

हमारे आईएएस और आईपीएस के लिए था। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सकारात्मक था। ये लड़ाई अब अगले सप्ताह दिल्ली ले जाई जाएगी। ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सब पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्हें अब दिल्ली छोड़ गुजरात जाना होगा। गृह मंत्रालय के पत्र पर ममता ने कहा कि उसका जवाब दिया जाएगा।

ममता बोलीं कि ये सब फालतू की चीज है। मैं अगले सप्ताह दिल्ली जाऊंगी। ममता ने कहा कि देश को बचाना है तो मोदी को हटाना होगा। गौरतलब है कि चिट फंड मामले में सीबीआई की दखलंदाजी से नाराज होकर ममता रविवार रात नौ बजे के करीब मेट्रो चैनल गेट पर धरना देने बैठी थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-West Bengal chief minister Mamata Banerjee ends dharna after 3 days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: west bengal, chief minister mamata banerjee, mamta banerjee, narendra modi, chit fund scam, cbi, supreme court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved