• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई, अस्पताल में मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के भाटपारा में जारी राजनीतिक हिंसा के बीच शनिवार को उसी जिले के अमदंगा में एक और भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। कार्यकर्ता की कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा समर्थित उपद्रवियों ने बेरहमी से पिटाई की थी, जिसके बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

भगवा पार्टी के सूत्रों के अनुसार, माकपा के एक पूर्व कार्यकर्ता करीम ने 2019 के चुनावों के दौरान भाजपा का रुख किया। उस पर शुक्रवार को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। भाजपा के बैरकपुर सांसद अर्जुन सिंह ने पीडि़त के परिजनों से मुलाकात की और फिर कहा, करीम सहित कई माकपा समर्थक भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी के लिए काम किया।

वह एक बूथ एजेंट भी थे। इसी कारण उन्हें मार दिया गया। तृणमूल कार्यकर्ता प्रशासन की मदद से हमारे समर्थकों की हत्या कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि करीम और पुरुषों के एक समूह के बीच बहस हुई, जिसके बाद समूह ने उनकी पिटाई की। पुलिस ने हालांकि, यह नहीं बताया है कि क्या पीडि़त या अभियुक्त किसी राजनीति पार्टी से भी जुड़े हुए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-West Bengal: BJP worker shot dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: west bengal, bjp worker, bjp worker shot dead, cm mamata banerjee, arjun singh, trinamool congress, tmc, kolkata hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved