उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि पुलिस ने निर्दोष, आम लोगों पर गोलियां
चलाईं। उन्होंने यहां सभी को शूट किया है। पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस
आयोजित की और कहा कि उन्होंने हवा में गोलीबारी की। अगर यह सत्य है तो
लोगों को गोलियां कैसे लगीं। क्या लोग हवा में उड़ रहे थे?
आसनसोल-दुगार्पुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद ने राज्य की सत्तारूढ़
पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर 2019 के चुनाव नतीजों के बाद से लगातार हिंसा
में लिप्त होने का आरोप लगाया।
सांसद ने कहा कि पार्टी अपने नेताओं से आम
लोगों की हत्या कराने के बजाय भाजपा के साथ लोकतांत्रिक लड़ाई लड़े।
उन्होंने कहा, मैं तृणमूल कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि यह हिंसा कब तक
जारी रहेगी? जब चुनाव के दौरान हिंसा हुई और लोग मारे गए तो हमने उसे
बर्दाश्त किया। अब चुनाव परिणाम सामने आया है।
उन्होंने आगे कहा, यदि आपको
(तृणमूल) मोदीजी या केंद्र सरकार के खिलाफ कोई शिकायत या असंतोष है, तो
आपको संसद में उस पर बहस करनी चाहिए। वह लोकतांत्रिक प्रवचन के लिए सबसे
बड़ा स्थान है। लेकिन आप इन गरीबों को क्यों मार रहे हैं? यह
दुर्भाग्यपूर्ण है।
(IANS)
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope