• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पश्चिम बंगाल में ट्रक ने मारी कई वाहनों को टक्कर, पांच की मौत

Truck hits several vehicles in West Bengal, five killed - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शनिवार को एक ट्रक ने स्टेट हाईवे पर कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुरुलिया के एसपी अविजीत बनर्जी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए कंक्रीट ले जा रहे ट्रक ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि जब स्थानीय लोग चालक को पकड़ने के लिए ट्रक की ओर दौड़ने लगे, तो चालक ने घटनास्थल से भागने का प्रयास किया। इस अफरातफरी में उसने पहले एक तिपहिया वाहन, जो यात्रियों से भरा हुआ था और फिर कुछ राहगीरों को टक्कर मार दी। बाद में, वह घटनास्थल से भाग गया।
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही उसका वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
हादसे के चलते गुस्साए स्थानीय लोगों ने स्टेट हाईवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। उन्होंने दावा किया कि अपर्याप्त यातायात प्रबंधन के चलते क्षेत्र में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
बाद में, स्थानीय पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Truck hits several vehicles in West Bengal, five killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: truck, west bengal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved