• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम की रंग में नज़र आए तृणमूल नेता, कुणाल घोष के नेतृत्व में निकाला गया रामनवमी जुलूस

Trinamool leaders seen in the colour of Ram, Ram Navami procession taken out under the leadership of Kunal Ghosh - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। उत्तर कोलकाता के थंथनिया काली मंदिर से मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष के नेतृत्व में रामनवमी का जुलूस निकाला गया। इस जुलूस की खास बात यह रही कि इसमें सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया, जिससे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। जुलूस में शामिल लोगों के बीच धार्मिक उत्साह के साथ-साथ राजनीतिक संदेश भी देखा गया। तृणमूल कांग्रेस ने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह रामनवमी जैसे पावन पर्व को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, “भाजपा रामनवमी को एक राजनीतिक घटना बनाना चाहती है। वे विकास की बात नहीं करते, बल्कि धर्म के नाम पर राजनीति कर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बंगाल की मिट्टी ऐसी कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करती।”
घोष ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति मेलजोल और एकता की है। “कुछ दिन पहले हमने ईद मिलन समारोह में हिस्सा लिया, और आज रामनवमी के जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोग भी हमारे साथ हैं। यही बंगाल की खूबसूरती है, यही हमारी पहचान है।”
रामनवमी के इस अवसर पर न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा देखने को मिली, बल्कि राजनीतिक संदर्भों में भी शांति और सह-अस्तित्व का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trinamool leaders seen in the colour of Ram, Ram Navami procession taken out under the leadership of Kunal Ghosh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trinamool, leaders, colour, ram, ram navami, procession, kunal ghosh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved