• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल में मतदान से दो दिन पहले तृणमूल उम्मीदवार की पत्नी भाजपा में शामिल

Trinamool candidate wife joins BJP two days before voting in Bengal - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के रानाघाट में 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान से महज दो दिन पहले शनिवार को तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी की पत्नी स्वास्तिका माहेश्वरी भाजपा में शामिल हो गईं। माहेश्वरी का अपने पति के साथ तलाक का मुकदमा चल रहा है। उन्होंने भाजपा नेता और बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती की उपस्थिति में रानाघाट में पार्टी की एक रैली में भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुकुट मणि अधिकारी के लिए वोट करने वाले उसी तरह ठगे जाएंगे जैसे मैं ठगी गई हूं।
पिछले साल अधिकारी से शादी करने वाली माहेश्वरी ने कुछ दिन पहले ही तलाक के लिए आवेदन किया है।
तृणमूल उम्मीदवार के रूप में अधिकारी का नामांकन विवादों में रहा है। वह 2021 में भाजपा के टिकट पर राणाघाट दक्षिण से विधायक बने थे, जो रानाघाट लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभा सीटों में से एक है।
इस साल के आरंभ में वह भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गये। भाजपा विधायक के तौर पर इस्तीफा देने से पहले ही तृणमूल कांग्रेस ने रानाघाट से उन्हें लोकसभा के लिए टिकट देने का घोषणा कर दी थी। विवाद बढ़ने पर पिछले महीने उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trinamool candidate wife joins BJP two days before voting in Bengal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trinamool candidate, wife joins bjp, before voting, bengal, election2024, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved