• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अगले महीने बंगाल दौरे पर जाएगी चुनाव आयोग की पूरी टीम, तैयारियों की करेगी समीक्षा

The entire team of Election Commission will visit Bengal next month, will review the preparations. - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। चुनाव आयोग की पूरी टीम मार्च के पहले सप्ताह में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जारी तैयारियों का जायजा लेने पश्चिम बंगाल पहुंचेगी। बता दें कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के आतंरिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करना है। सूत्रों के अनुसार, आयोग के संपूर्ण पीठ के सदस्य इस दौरे के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मौजूदा स्थिति का जायजा लेंगे। हालांकि, अभी तक आयोग की ओर से बंगाल दौरे की तारीख निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि यह दौरा मार्च के पहले सप्ताह में हो सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बच्चों का शोषण किए जाने पर आयोग ब्रीफिंग भी करेगा।
वहीं, सीईओ कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के तहत ऐसे सभी राजनीतिक दलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती हैै, जो बच्चोंं का चनाव प्रचार में शोषण करते हैं।
साथ ही, उन्होंने कहा, पूर्ण पीठ से यह भी उम्मीद की जाती है कि वह राज्य में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग का जायजा लेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक ही पद पर तीन साल पूरा करने वाला कोई भी अधिकारी पद पर बना न रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The entire team of Election Commission will visit Bengal next month, will review the preparations.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: f election commission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved