• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पश्चिम बंगाल को गुजरात बनाने का प्रयास किया जा रहा है : ममता

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बंगाल में हिंसा फैलाने और उनकी सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप जड दिया है। उन्होंने कहा कि वह किसी को भी अपनी सरकार को गिराने नहीं देंगी। भाजपा मौत का आंकडा बढ़ाचढकर बता रही है। पश्चिम बंगाल को गुजरात बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन मैं बनने नहीं दूंगी। वहीं भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। वहां अराजकता का महौल बना हुआ है। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के संदेशखली में अपने कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। बंद के चलते बशीरहाट उपमंडल में रेल सेवाएं बाधित हुईं और आम जनजीवन प्रभावित हुआ। भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर 24 परगना में भ्याबला स्टेशन पर सुबह रेल ट्रैक पर धरना प्रदर्शन किया, जिससे सियालदाह-हसनाबाद मंडल में स्थानीय ट्रेन सेवाओं में व्यवधान पैदा हुआ। ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। अधिकांश निजी वाहन सड़कों से नदारद रहे, जबकि सरकार के स्वामित्व वाले वाहन नजर आए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shutdown affects normal life in West Bengal Basirhat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shutdown, affects normal life, west bengal, basirhat, chief minister mamata banerjee, bjp, violence in bengal, mamata banerjee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved