• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल में कांग्रेस को झटका, TMC ने सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे

Shock to Congress in Bengal TMC fields candidates on all 42 seats - Kolkata News in Hindi

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इससे राज्य में सीट शेयरिंग की काँग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन की उम्मीदें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। कृष्णा नगर से महुआ मोइत्रा को प्रत्याशी बनाया है। कूच बिहार सीट से जगदीश चंद्र बसुनिया को टिकट मिला है। इस सूची में हैरान करने वाले कई नाम है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को बहरामपुर से टिकट दिया गया है। यहाँ से काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी मौजूदा सांसद हैं। आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया है। तीन सांसदों के टिकट काटे गए हैं जिनमें नुसरत जहां, मिमी चक्रवर्ती और अपरूपा पोद्दार शामिल हैं।
बर्धमान-दुर्गापुर से कीर्ति झा आजाद, डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी, जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र रॉय, दार्जिलिंग से गोपाल लामा, रायगंज से कृष्णा कल्याणी, बालुरघाट से बिप्लब मित्रा, मालदह उत्तर से प्रसून बनर्जी, मालदा दक्षिण से शाहनवाज अली रहमान, जंगीपुर से खलीलुर्रहमान, मुर्शिदाबाद से अबू ताहिर खान, रानाघाट से मुकुटधारी, बनगांव से विश्वजीत दास, बैरकपुर से पार्थ भौमिक, दमदम से सौगत रॉय को टिकट दिया है।
इसके साथ ही बारासात से काकली घोष दस्तीदार, बशीरहाट से हाजी नुरुल इस्लाम, जयनगर से प्रतिमा मंडल, मथुरापुर से बापी हलदर, जादवपुर से सयानी घोष, कोलकाता दक्षिण से माला रॉय, कोलकाता उत्तर से सुदीप बनर्जी, हावड़ा से प्रसून बनर्जी, उलूबेरिया से साजदा अहमद, श्रीरामपुर से कल्याण बनर्जी, हुगली से रचना बनर्जी, आरामबाग से मिताली बाग, तमलुक से देवांशु भट्टाचार्य, कांथी से उत्तम बारिक, घाटल से देव, झारग्राम से कालीपद सोरेन, मेदिनीपुर से जून मालिया, पुरुलिया से शांतिराम महत, बांकुरा से अरूप चक्रवर्ती, बर्दवान पूर्व से डॉ. शर्मिला सरकार, बोलपुर से असित मल और बीरभूम से शताब्दी रॉय को टिकट दिया है।
ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी हैं कि असम और मेघालय में भी टीएमसी चुनाव लड़ेगी। वहीं उत्तर प्रदेश में एक सीट पर चुनाव लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से बात चल रही है।
अब तृणमूल की तरफ से उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा कि कांग्रेस ने बार-बार पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ सम्मानजनक सीट-बंटवारा समझौता करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि इस तरह के समझौते को बातचीत के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, न कि एकतरफा घोषणाओं से। कांग्रेस हमेशा से चाहती थी कि 'इंडिया' गठबंधन एक साथ मिलकर भाजपा से लड़े।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shock to Congress in Bengal TMC fields candidates on all 42 seats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, bengal, tmc, ‌bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved