• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीषण गर्मी में सफाई कर्मचारियों को राहत : नबरकपुर नगरपालिका की मानवीय पहल

Relief to sanitation workers in scorching heat: Nabarkpur Municipality humanitarian initiative - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। उत्तर 24 परगना ज़िले के नबरकपुर क्षेत्र में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच नगर की स्वच्छता व्यवस्था संभाल रहे सफाई कर्मचारियों के लिए एक राहतभरी पहल देखने को मिली। नबरकपुर नगरपालिका द्वारा गुरुवार सुबह नगर के रेल फाटक संख्या सात के पास स्थित अंगनाभवन परिसर में करीब 350 सफाई कर्मचारियों—निर्मल साथी, निर्मल बंधु, झाड़ूदारों, कचरा संग्रहकर्ताओं और डेंगू वेक्टर नियंत्रण इकाई के स्वास्थ्य कर्मचारियों—के बीच ऊर्जा वर्धक ग्लूकोज के पैकेट और पेयजल की बोतलों का वितरण किया गया। यह मानवीय पहल नगरपालिका के मेयर प्रबीर साहा के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें उप मेयर स्वप्न विश्वास, नगरपालिका प्रतिनिधि मनोज सरकार, आरती दास मल्लिक, सुदीप घोष और स्वच्छता निरीक्षक धीरज नंदी भी मौजूद रहे। मेयर प्रबीर साहा ने मौके पर कहा : "भीषण गर्मी के बावजूद हमारे सफाईकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। ऐसे समय में उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह छोटी सी पहल हमारी कृतज्ञता और समर्थन का प्रतीक है।"
उन्होंने आगे बताया कि नबरकपुर नगरपालिका बीते दो वर्षों से इस प्रकार की राहत और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर रही है, जिससे सफाईकर्मियों को न सिर्फ शारीरिक राहत मिले, बल्कि वे यह भी महसूस करें कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
मानवीय जिम्मेदारी और सहयोग का उदाहरण
नगरपालिका के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली से जुड़े कर्मचारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी कोशिशें उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रोत्साहित करती हैं। गर्मी के मौसम में गली-मोहल्लों की सफाई, नालियों की मरम्मत और डेंगू की रोकथाम जैसी जिम्मेदारियाँ निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में ग्लूकोज और शुद्ध पेयजल जैसी साधारण चीजें भी उन्हें ऊर्जा और राहत प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर नगरपालिका प्रतिनिधियों ने यह भी अपील की कि आम नागरिक भी अपने घरों और मोहल्लों में स्वच्छता बनाए रखें और सफाईकर्मियों के प्रति सहयोग एवं सम्मान का भाव रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Relief to sanitation workers in scorching heat: Nabarkpur Municipality humanitarian initiative
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: relief, sanitation, workers, scorching heat, nabarkpur, municipality, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved