• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा-टीएमसी समर्थकों में झड़प के बाद राहुल सिन्हा ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

Rahul Sinha demands action from Election Commission after clashes between BJP and TMC supporters - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। कोलकाता के बेहाला पश्चिम इलाके में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों के बीच झड़प देखने को मिली। इस घटना को लेकर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि टीएमसी चुनाव से पहले ही हार की बौखलाहट में आकर हिंसा का सहारा ले रही है। टीएमसी पागल हो गई है। चुनाव से पहले ही हार की आशंका में हमला कर रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने कभी हिंसा का समर्थन नहीं किया है और आगे भी नहीं करेगी। इस हिंसा का जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि जो भी पार्टी हिंसा के जरिए पश्चिम बंगाल को लूटने और डराने का काम कर रही है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। राहुल सिन्हा ने कहा कि राज्य में हालात बेहद चिंताजनक हैं।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में 'जंगल राज' चल रहा है। यहां न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं पर, बल्कि चुनाव आयोग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों पर भी हमले हो रहे हैं। टीएमसी जो कर रही है, उसका जवाब बंगाल की जनता जरूर देगी।
राहुल सिन्हा ने कहा, "स्वास्थ्य मंत्री ममता बनर्जी हैं, वह फेल हैं, पुलिस मंत्री ममता बनर्जी हैं, वह भी फेल हैं। अगर किसी ऐसे मंत्री का नाम आता है जो अपने काम में फेल हुआ है, तो वह ममता बनर्जी हैं, जिनके पास दोनों विभाग हैं। वे फेल हैं, वह एक बेकार मंत्री हैं।"
उन्होंने कहा, "बीएलओ पर अलग-अलग तरीकों से दबाव डाला गया है ताकि वे सही रिपोर्ट न दें। हमें लगता है कि अब चुनाव आयोग ने बीएलओ पर दबाव डाला है ताकि उन नामों का खुलासा हो सके जिन पर तृणमूल नेता ने दबाव बनाया था और मैं आपको बता रहा हूं कि कुछ दिनों में नोटिफिकेशन जारी होगा और पुलिस प्रशासन चुनाव आयोग के तहत आ जाएगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Sinha demands action from Election Commission after clashes between BJP and TMC supporters
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: election commission, bjp, tmc, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved