• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प.बंगाल में सत्ता के लिए धर्म का सहारा, दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल होंगे राहुल गांधी

कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दोनों प्रमुख पार्टियों की ओर से मंदिर पॉलिटिक्स काफी पहले ही शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में अब 17 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच रहे हैं। यहां वे प्रदेश के सबसे बड़े पर्व दुर्गा पूजा में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने राहुल गांधी के दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने राहुल गांधी के इस दौरे को पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए प्रोत्साहित करने वाला बताया। है। मित्रा ने कहा, 'वह 17 अक्टूबर को अष्टमी के दिन यहां पहुंच रहे हैं। दुर्गा पूजा का यह मुख्य दिन होता है और हम पार्टी अध्यक्ष के इस दिन के दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं। ' उन्होंने कहा, 'कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी अध्यक्ष से बेहतर और कौन हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस के लिए निश्चित ही यह प्रोत्साहित करने वाला कदम साबित होगा।' बताया जा रहा है कि अपने दौरे पर राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi will join the Durga Puja Festival in Bengal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha elections 2019, elections 2019, rahul gandhi, durga puja festival of west bengal, rahul on october 17 in kolkata, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, दुर्गा पूुजा, narendra modi, mamta banerjee, lok sabha polls 2019, durga puja, congress, 2019 लोकसभा चुनाव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved