• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसएससी 2016 पैनल के योग्य शिक्षकों का विधानसभा कूच, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई मांग

Qualified teachers of SSC 2016 panel marched towards the assembly, demanded transparency in the recruitment process - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। एसएससी 2016 पैनल के योग्य शिक्षक, शिक्षाकर्मी, प्रतीक्षारत अभ्यर्थी तथा सत्यापन के लिए नहीं बुलाए गए उम्मीदवारों ने सोमवार को विधानसभा की ओर कूच कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबोध मल्लिक चौक से दोपहर 1:30 बजे उनका जुलूस शुरू हुआ, जो धम्सा-मादल बजाते हुए विधानसभा की ओर बढ़ा। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें 22 लाख परीक्षार्थियों की ओएमआर मिरर इमेज कॉपी तत्काल प्रकाशित करने, सभी योग्य अभ्यर्थियों की सटीक एवं पूर्ण सूची जारी करने, एसएससी द्वारा जारी अवैध भर्ती अधिसूचना व परीक्षा गजट को रद्द करने, विधानसभा का आपातकालीन सत्र बुलाने और 2016 पैनल के सभी योग्य अभ्यर्थियों को तत्काल सेवा में नियुक्त कर सेवा की निरंतरता बनाए रखने जैसी मांगे प्रमुख रहीं। आंदोलनकारियों का कहना है कि लंबे समय से वे भर्ती प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसीलिए मजबूर होकर उन्हें विधानसभा अभियान का रास्ता चुनना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Qualified teachers of SSC 2016 panel marched towards the assembly, demanded transparency in the recruitment process
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: qualified, teachers, ssc, 2016 panel, marched, towards, assembly, demanded, transparency, recruitment, process, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved