• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गैस टैंकर पलटने से हड़कंप, इलाके में दहशत

Panic in the area due to gas tanker overturning - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। बीरभूम-मुर्शिदाबाद सीमा के नवापारा गांव के पास बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब हिंदुस्तान पेट्रोलियम का गैस से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर से गैस रिसाव शुरू होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एहतियातन प्रशासन ने इलाके की बिजली आपूर्ति काट दी और यातायात रोक दिया। हादसा तब हुआ जब टैंकर पानागढ़ से बादशाही रोड होते हुए मुर्शिदाबाद की ओर जा रहा था। अचानक चालक का नियंत्रण खो गया, और भारी वाहन सड़क किनारे पलट गया। टैंकर से गैस लीक होने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों ने मोर्चा संभाला। नलहाटी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। इस घटना की जानकारी पनागर गैस बॉटलिंग सेंटर को दी गई, जिसके बाद विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव को रोकने और टैंकर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। राहत कार्य अभी जारी है, और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panic in the area due to gas tanker overturning
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panic, gas tanker, overturning, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved