• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'सिर्फ बिहारी बाबू ही नहीं, मैं बंगाली बाबू भी हूं', बंगाल के आसनसोल में पहली बार मतदान के बाद बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Not Just a Bihari Babu, I Am a Bengali Babu Too, Says Shatrughan Sinha After Voting for the First Time in Asansol, Bengal - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि वे पहली बार पश्चिम बंगाल के आसनसोल में अपना वोट डाल रहे हैं। इसके साथ ही, शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद को 'बिहारी बाबू' के बाद बंगाली बाबू' बताया। टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल उत्तर के रवींद्र भवन में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "आज मैं यहां पहली बार वोट डालने आया हूं। बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अपने अधिकार का इस्तेमाल करने और एक वोटर के तौर पर अपने कर्तव्य को पूरा कर रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं सिर्फ 'बिहारी बाबू' ही नहीं हूं, मैं एक 'बंगाली बाबू' भी हूं और सच कहूं तो मैं एक 'हिंदुस्तानी बाबू' हूं। वोट डालना एक राष्ट्रीय कर्तव्य है। मैंने हमेशा इसे निभाया है और आगे भी निभाता रहूंगा।"
इसी बीच, टीएमसी नेता शांतनु सेन ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "जिस तरह से ज्ञानेश कुमार चुनाव करवा रहे हैं, इसके बाद भी अगर कोई घटना होती है, तो यह ममता बनर्जी की जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि अब पूरा प्रशासन ज्ञानेश कुमार के नियंत्रण में है।"
शांतनु सेन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "बंगाल में केंद्रीय बल के जवानों की तैनाती है। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी तक लगभग 400 सरकारी अधिकारियों को बदला। इसके बाद भी अगर कुछ भी होता है, तो यह ज्ञानेश कुमार की जिम्मेदारी है।"
उनका यह बयान वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल में कुछ जगह हुई झड़प की घटनाओं पर आया। भाजपा पर निशाना साधते हुए शांतनु सेन ने कहा, "बंगाल के लोगों ने यह मन बना लिया है कि 'बंगाल-विरोधी' भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब दिया जाए।"
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दोपहर एक बजे तक 61.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।इस चरण में जिन जिलों में वोटिंग हो रही है, उनमें उत्तरी बंगाल के कूचबिहार, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तरी व दक्षिणी दिनाजपुर और मालदा शामिल हैं। वहीं दक्षिणी बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिमी बर्धमान और बीरभूम में भी वोटिंग हो रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Not Just a Bihari Babu, I Am a Bengali Babu Too, Says Shatrughan Sinha After Voting for the First Time in Asansol, Bengal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asansol, bengal, bengali babu, bihari babu, shatrughan sinha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved