• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाथियों की जान बचाने के लिए नया सिस्‍टम, रेल मंत्रालय ने आवंटित किए 77 करोड़ रुपए

New system to save the lives of elephants, Ministry of Railways allocated Rs 77 crore - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रेल हादसाें से हाथियों की जान बचाने के लिए केंद्रीय रेल मंत्रालय ने खास कदम उठाए हैं। भविष्य में ऐसी टक्करों से हाथियों को बचाने के लिए रेल मंत्रालय ने 77 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जिसके जरिए ऐसा सिस्‍टम तैयार किया जाएगा जो रेलवे ट्रैक पर हाथियों के आने की सूचना देगा। इस सिस्‍टम से रेलवे को हाथियों की लोकेशन का पता चल पाएगा। जब हाथियों का झुंड ट्रेन की पटरियों के पास आएगा, तो निकटतम रेलवे स्टेशन को एक संदेश जाएगा, जिसके बाद ट्रेन के ड्राइवर को गति धीमी करने के लिए अलर्ट भेजेगा जाएगा। इसके साथ ही राज्य वन विभाग को भी अलर्ट भेजा जाएगा ताकि वह हाथियों के झुंड को पटरियों से दूर करने का काम कर सकें।
रेलवे ने यह राशि अलीपुरद्वार, रंगिया, लुमडिंग और कटिहार डिवीजनों के लिए दी है। यह इलाके ऐसी ट्रेन-टक्‍कर के लिए सबसे अधिक संवेदनशील माने जाते हैं।
अलीपुरद्वार डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर अमरजीत गौतम ने कहा कि केंद्रीय मंत्रालय किसी भी कीमत पर ऐसी टक्करों को रोकने के लिए गंभीर है।
उन्‍होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में कम से कम 83 हाथियों की जान बचाई गई। इसको लेकर ट्रेन चालकों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि वह हाथी गलियारे से गुजरते समय 30 किमी प्रति घंटे की गति सीमा को पार न करें।
उन्होंने कहा कि रेलवे ड्राइवरों को निर्देश दिया गया है कि रेलवे ट्रैक पर हाथी देखे जाने पर तुरंत आपातकालीन ब्रेक का उपयोग कर ट्रेन को रोकें। हमें पूरी उम्मीद है कि नए सिस्‍टम से हाथियों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New system to save the lives of elephants, Ministry of Railways allocated Rs 77 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kolkata, central railway ministry, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved