• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल का दौरा पड़ने से मुकुल रॉय की पत्नी कृष्णा का निधन

Mukul Roy wife Krishna passes away due to heart attack - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल रॉय की पत्नी कृष्णा रॉय का मंगलवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने कृष्णा रॉय का मंगलवार तड़के 4.35 बजे निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को कोलकाता लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने शोक संदेश में कहा, "मैं कृष्णा रॉय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करती हूं। वह कई सामाजिक कार्यों में शामिल थीं। मैं मुकुल रॉय, उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति अपना हार्दिक दुख जाहिर करती हूं।" कृष्णा रॉय लंबे समय से पीड़ित थीं। उन्हें शुरूआत में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एयर-एम्बुलेंस से चेन्नई ले जाया गया था।
तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक मुकुल रॉय चार साल तक भाजपा में रहने के बाद हाल ही में अपनी पुरानी पार्टी में वापस लौट आए हैं। मुकुल रॉय ने इस साल के पश्चिम बंगाल चुनाव में कृष्णानगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mukul Roy wife Krishna passes away due to heart attack
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mukul roy, wife krishna roy, heart attack, dies in private hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved