• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मां-बेटी की मौत से मचा हड़कंप : आत्महत्या या कुछ और?

Mother-daughters death causes a stir: Suicide or something else? - Kolkata News in Hindi

पूर्वी बर्दवान। बर्दवान शहर के बादशाही रोड इलाके में सोमवार को एक बंद घर से मां और तीन साल की बेटी की लटकती हुई लाशें बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान ममनी साव बर्मन (30) और उनकी तीन साल की बेटी प्रज्ञा बर्मन के रूप में हुई है। ममनी साव बर्मन के पति प्रभंजन बर्मन, जो रेलवे में कार्यरत हैं, रविवार रात नाइट ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मां और बेटी ने घर में आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों और पड़ोसियों के मुताबिक, घटना की भनक सोमवार सुबह लगी, जब किसी ने घर का दरवाजा बंद पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव बरामद किए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतका के पति प्रभंजन बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पारिवारिक विवाद या घरेलू हिंसा इस घटना की वजह हो सकती है। हालांकि, आत्महत्या की असली वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
स्थानीय निवासी आलोक सैम ने बताया कि उन्होंने ममनी और उनकी बेटी को कभी किसी से झगड़ते नहीं देखा। घटना की वजह को लेकर सभी स्तब्ध हैं। ममनी और उनका परिवार बर्दवान के बादशाही रोड पर किराए के मकान में रहता था, जबकि उनका मूल घर दक्षिण 24 परगना जिले में है।
बर्दवान थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह मामला आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mother-daughters death causes a stir: Suicide or something else?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mother, daughters, death, causes, stir, suicide, something, else, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved