• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ममता बनर्जी 9 दिसंबर को कूचबिहार का करेंगी दौरा, चुनाव से पहले राजवंशी समुदाय पर नजर

Mamata Banerjee to visit Cooch Behar on December 9th, eyeing the Rajbanshi community ahead of elections - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 9 दिसंबर को कूचबिहार का दौरा करेंगी। इस दौरान वह रास मेला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद में ममता बनर्जी जिले में एक प्रशासनिक बैठक भी कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला तृणमूल नेतृत्‍व पूरी तरह सक्रिय है। यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि यह राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हो रहा है। मुख्यमंत्री के आगामी दौरे के बारे में कूचबिहार जिला तृणमूल अध्‍यक्ष अभिजीत भौमिक ने कहा कि 9 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे कूचबिहार रास मेला मैदान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक ऐतिहासिक जनसभा होगी। इसके लिए 1 दिसंबर सुबह 11 बजे जिला तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में एक आपात बैठक बुलाई गई है। 2 दिसंबर को शाम 5 बजे रवींद्र भवन में जिले की तैयारी को लेकर बैठक होगी।
उन्होंने बताया कि मीटिंग में पार्टी के विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, सभी जिला समितियों के सदस्य, प्रखंड अध्‍यक्ष और पंचायत समिति अध्‍यक्ष मौजूद रहेंगे। नगर निगम के महापौर, उप महापौर, सभी पार्षद और वार्ड अध्‍यक्ष भी उपस्थित रहेंगे।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2026 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले विशेष रूप से राजवंशी समुदाय के लोगों को संबोधित कर सकती हैं।
पश्चिम बंगाल में राजवंशी या कोच राजवंशी की आबादी लगभग 33 लाख से ज्‍यादा होने का अनुमान है, जो ज्‍यादातर कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में बसी है।
उत्तर बंगाल में राजवंशी समुदाय के 30 प्रतिशत वोटर हैं और उन्हें कई विधानसभा सीटों पर एक अहम फैक्टर के तौर पर देखा जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamata Banerjee to visit Cooch Behar on December 9th, eyeing the Rajbanshi community ahead of elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mamata banerjee, visit cooch behar, december 9th, eyeing, rajbanshi community, ahead of elections, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved