• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ममता बनर्जी ने 'इंडिया' नाम पर हमले को लेकर पीएम पर तंज कसा

Mamata Banerjee taunts PM over attack in the name of india - Kolkata News in Hindi

कोलकाता, । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले के मद्देनजर उन पर कटाक्ष किया और कहा कि उनकी टिप्पणियां साबित करती हैं कि उन्हें इंडिया शब्द कितना पसंद है। राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के साथ एक संक्षिप्त बैठक के बाद राजभवन से बाहर आते ही वह मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के बारे में कहा, "मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहूंगी, क्योंकि उन्हें 'इंडिया' नाम पसंद है। ऐसा लगता है कि उन्होंने इसे देश के आम नागरिकों की तरह स्वीकार कर लिया है। वे इस नाम के बारे में जितना अधिक बात करेंगे, नाम के प्रति उनकी पसंद उतनी ही स्पष्ट होगी।" ममता ने पीएम की टिप्पणियों का हवाला देते हुए सवाल किया कि जब भारतीय टीम खेलने जाती है तो क्या कोई उसे इंडियन मुजाहिदीन कहता है।
उन्होंने कहा, "यह टीम इंडिया है। देश का नाम इंडिया है। इंडिया हमारी मातृभूमि है। मैं फिर से कह रही हूं कि वे इस नाम पर जितना अधिक झूठ फैलाएंगे, नाम के प्रति उनकी पसंद उतनी ही स्पष्ट हो जाएगी।"
इससे पहले, मंगलवार को प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर प्रहार किया और इसे "इंडिया" नाम का उपयोग करके देश के लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से की गई एक दिशाहीन पहल बताया और इंडियन मुजाहिदीन और ईस्ट इंडिया कंपनी का भी संदर्भ दिया। कोलकाता, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले के मद्देनजर उन पर कटाक्ष किया और कहा कि उनकी टिप्पणियां साबित करती हैं कि उन्हें इंडिया शब्द कितना पसंद है।राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के साथ एक संक्षिप्त बैठक के बाद राजभवन से बाहर आते ही वह मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के बारे में कहा, "मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहूंगी, क्योंकि उन्हें 'इंडिया' नाम पसंद है। ऐसा लगता है कि उन्होंने इसे देश के आम नागरिकों की तरह स्वीकार कर लिया है। वे इस नाम के बारे में जितना अधिक बात करेंगे, नाम के प्रति उनकी पसंद उतनी ही स्पष्ट होगी।"ममता ने पीएम की टिप्पणियों का हवाला देते हुए सवाल किया कि जब भारतीय टीम खेलने जाती है तो क्या कोई उसे इंडियन मुजाहिदीन कहता है।
उन्होंने कहा, "यह टीम इंडिया है। देश का नाम इंडिया है। इंडिया हमारी मातृभूमि है। मैं फिर से कह रही हूं कि वे इस नाम पर जितना अधिक झूठ फैलाएंगे, नाम के प्रति उनकी पसंद उतनी ही स्पष्ट हो जाएगी।"
इससे पहले, मंगलवार को प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर प्रहार किया और इसे "इंडिया" नाम का उपयोग करके देश के लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से की गई एक दिशाहीन पहल बताया और इंडियन मुजाहिदीन और ईस्ट इंडिया कंपनी का भी संदर्भ दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamata Banerjee taunts PM over attack in the name of india
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mamata banerjee, pm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved