• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

I-PAC पर ED की रेड के खिलाफ ममता बनर्जी ने निकली रैली : हंगामे की वजह से कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई टली

Mamata Banerjee leads rally against ED raid on I-PAC: Hearing in Calcutta High Court postponed due to uproar - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। TMC चेयरपर्सन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल I-PAC पर ED की रेड के खिलाफ आज एक रैली का नेतृत्व किया। रैली में बड़ी संख्या में TMC कार्यकर्ता शामिल हुए। कलकत्ता हाईकोर्ट में भारी हंगामे की वजह से ईडी की छापेमारी को लेकर सुनवाई टाल दी गई है. ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट में हुए हंगामे की वजह से बेंच ने मामले की सुनवाई नहीं की और इसे 14 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया. इससे पहले शुक्रवार सुबह पार्टी के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रॉयन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए। सांसदों ने, बंगाल में मोदी-शाह की गंदी चालें नहीं चलेंगी के नारे लगाए। दिल्ली पुलिस ने सांसदों को हटाने की कोशिश की।
इस दौरान धक्कामुक्की हुई, कुछ सांसद गिर भी गए। पुलिस ने सांसदों को सुबह 10 बजे हिरासत में लिया और दोपहर 12 बजे छोड़ा।TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "यह हमारी प्रॉपर्टी है जहां ED चोरी करने आई थी। हमारा सारा चुनावी डेटा I-PAC ऑफिस में है। चुनाव से ठीक पहले, वे हमारी जानकारी के साथ छेड़छाड़ करने आए थे। अगर कोई आपके घर में चोरी करने आता है, तो आपको अपनी प्रॉपर्टी की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। हमें अपनी प्रॉपर्टी की रक्षा करने का पूरा अधिकार है, नहीं तो ED इसे ले जाकर BJP को दे देगी।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamata Banerjee leads rally against ED raid on I-PAC: Hearing in Calcutta High Court postponed due to uproar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: calcutta high court, mamata banerjee, ed, ed raid on i-pac, mamata banerjee ed raid protest rally, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved