कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) ने आज अपने गिरते जनाधार को बनाए रखने के लिए लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एक नया कैंपेन प्रारंभ किया है। 'दीदी के बोलो' अर्थात 'दीदी से बात करो' कैंपेन के तहत एक नंबर जारी कर दिया गया है। इसके तहत लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा पाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस बारे में जानकारी देते हुए ममता बनर्जी ने बताया है कि तृणमूल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनने का काम करेंगे। यह कैंपेन लोगों की विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए प्रारंभ किया गया है। जानकारों का मानना है कि ममता बनर्जी ने यह कैंपन प्रदेश में भाजपा के बढते जनाधार को रोकने के लिए और लोगों की समस्याएं सुनने के लिए शुरू किया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि आने वाले 100 दिनों में TMC के 1000 कार्यकर्ता गांवों में जाएंगे और लोगों की समस्याओं को जानेंगे। पार्टी तय करेगी कि कब, कौन, किस गांव में जाना है।
सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 पैरोल पर रिहा हुए सभी कैदियों को 15 दिनों के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया
गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार
केंद्र ने तीन राज्यों में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की
Daily Horoscope