कोलकाता। पश्चिम बंगाल की
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि 'भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) का सर्वोच्च नेतृत्व' बुरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से काम
कर रहा है। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि वे पुलिस को कब्जे में करने व सभी
संस्थानों को बर्बाद करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। ममता ने एक
श्रंखलाबद्ध ट्वीट में कहा, "भाजपा का शीर्ष नेतृत्व राजनीतिक बदले की ओछी
भावना से काम कर रहा है। न सिर्फ राजनीतिक दल उनके निशाने पर हैं, बल्कि
पुलिस को नियंत्रण में लेने और संस्थानों को बर्बाद करने के लिए वे सत्ता
का दुरुपयोग कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तृणमूल कांग्रेस
सुप्रीमो की यह टिप्पणी एक दिन पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के
सूत्रों के हवाले से आई एक खबर के बाद आई है। सीबीआई सूत्रों ने दिल्ली में
कहा था कि जांच एजेंसी पोंजी योजना घोटाला मामले में अपनी जांच के संबंध
में कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ कर सकती है।
सूत्रों
ने यह भी दावा किया कि राजीव कुमार ने अगर सीबीआई के सम्मन का जवाब नहीं
दिया तो मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। राजीव कुमार 1989
बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ममता बनर्जी ने राजीव कुमार की सराहना करते हुए
कहा कि कोलकाता पुलिस आयुक्त दुनिया के एक सर्वश्रेष्ठ (अधिकारी) हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope