• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ममता बनर्जी ने भाजपा को दी चुनौती, बंगाल को छूकर दिखाओ

Mamata Banerjee challenges BJP, Touch Bengal. - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मतदाता सूची से वैध लोगों के नाम हटाए जाने का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। शनिवार को उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे बंगाल और बिहार को बांटने की बात कर रहे हैं। मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वे बंगाल को छूकर दिखाएं। ममता बनर्जी ने कहा कि उनका (भाजपा) काम बंगाल को बांटना है और वे एक और 'बंग-भंग' चाहते हैं। पहले बिहार को बांटकर झारखंड बनाया गया था और अब वे बिहार को फिर से बांटने की कोशिश कर रहे हैं। गैस की कीमतें बढ़ने पर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गैस की कीमतें फिर से बढ़ा दी गई हैं। अब आपको 21 दिन पहले गैस बुक करानी होगी, तो अगर आपके घर में गैस खत्म हो जाए तो आप 21 दिन क्या करेंगे? आप क्या खाएंगे? क्या आप लोगों के लिए घर पर खाना पहुंचाएंगे? यहां तक ​​कि केरोसिन का कोटा भी कम कर दिया गया है। आप हर दिन चीजों की कीमतें बढ़ा रहे हैं।
एक दिन पहले शुक्रवार को ममता बनर्जी ने कहा था कि इनमें से कुछ वोटर आज हमारे साथ यहां हैं। कमीशन को शर्म आनी चाहिए कि उसने एसआईआर में उन वोटरों को मरा हुआ मार्क कर दिया जो जिंदा हैं, लेकिन, आज वे यह साबित करने के लिए यहां हैं कि वे अभी जिंदा हैं। चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रही है, जो खुद एक बेशर्म पॉलिटिकल ताकत है।"
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि याद रखें हम काम कर रहे हैं। हमने उन सभी 22 वोटरों को ट्रैक किया है जिन्हें मरा हुआ बताया गया है। मैं मीडिया से भी रिक्वेस्ट करूंगी कि वे ऐसे वोटरों के बारे में पूरी कवरेज दें, जो अभी जिंदा हैं, लेकिन कमीशन के रिकॉर्ड के मुताबिक मर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि कल महिला दिवस पर एक विरोध रैली होगी। हम हर धर्म के लोगों के साथ खड़े हैं और सभी के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। हमारे लिए, हर धर्म सम्मान के योग्य है। हम मानते हैं कि मानवता का धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamata Banerjee challenges BJP, Touch Bengal.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mamata banerjee, bjp, bengal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved