• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ममता ने मनाई स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद के शांति और भाईचारे के संदेश को याद करने के लिए सभी से आग्रह करते हुए महान विचारक की 156वीं जयंती मनाई। ममता ने ट्वीट कर कहा,‘‘आज महान उपदेशक और दार्शनिक की जयंती है...स्वामी विवेकानंद। हमें हमेशा शांति और भाईचारे के संदेश को याद रखना चाहिए, जिसके लिए स्वामीजी खड़े हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी याद में आज हम राज्यभर में विवेक उत्सव मना रहे हैं।’’

देशभर में इस दिन के महत्व का जिक्र करते हुए ममता ने लिखा, ‘‘स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश के युवाओं को नफरत और अनिश्चितता के माहौल को दूर करने और इस महान राष्ट्र के गौरव को और बढ़ाने के लिए साथ आना चाहिए।’’

विवेकानंद का वास्तविक नाम नरेंद्रनाथ दत्त है। उनका जन्म कलकत्ता (कोलकाता) में 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनका निधन चार जुलाई 1902 को हुआ था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamata Banerjee celebrates 156th birth anniversary of Swami Vivekananda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mamata banerjee celebrates 156th birth anniversary of swami vivekananda, mamata banerjee, celebrates 156th birth anniversary of swami vivekananda, swami vivekananda, ममता बनर्जी, स्वामी विवेकानंद, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved