• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहीं ममता बनर्जी, बंगाल में मांस पर पाबंदी वाले बयान भ्रामक: हिमंता बिस्वा सरमा

Mamata Banerjee Attempting to Mislead People; Statements Regarding Ban on Meat in Bengal Are Misleading: Himanta Biswa Sarma - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका असली डर यह है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में गो मांस पर प्रतिबंध लग सकता है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ममता बनर्जी लगातार यह दावा करती हैं कि भाजपा के आने से 'मछली-मांस' पर रोक लग जाएगी, लेकिन हकीकत कुछ और है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'ममता बनर्जी चिकन, मटन या मछली के लिए चिंतित नहीं हैं, उनका असली डर गो मांस को लेकर है। उन्होंने आगे कहा, "मैं ममता बनर्जी से कहना चाहता हूं कि सच में पश्चिम बंगाल में गो मांस पर रोक लग सकती है। इसलिए लोगों को समझना चाहिए कि वह जिस 'मांस' की बात कर रही हैं, वह आम मांस नहीं, बल्कि गो मांस है।"
सीएम सरमा ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां लोग मांसाहार करते हैं और किसी तरह की पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की सरकार है, फिर भी लोग मांस खाते हैं। इसी तरह बिहार में भी भाजपा की सरकार है और वहां भी लोग मांसाहार करते हैं। ऐसे में यह कहना कि भाजपा आने पर लोग मांस नहीं खा पाएंगे, पूरी तरह गलत और भ्रामक है।
उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से भुना रही हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। सीएम सरमा ने कहा कि बार-बार 'मांस बंद होने' की बात कहकर एक भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि असल में उनका इशारा गो मांस की ओर है।
सीएम सरमा ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को एक तरह से 'धंधा' बना लिया गया है और इसे राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamata Banerjee Attempting to Mislead People; Statements Regarding Ban on Meat in Bengal Are Misleading: Himanta Biswa Sarma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himanta biswa sarma, mamata banerjee, bengal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved