• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ गठबंधन के पक्ष में ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इस बात की ओर पर्याप्त रूप से इशारा किया कि वह 2019 लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने के लिए खुद पहल करने से नहीं हिचकेंगी। तृणमूल कांग्रेस मुखिया ने ‘सामूहिक नेतृत्व’ पर भी जोर दिया और मोदी सरकार को विश्वासयोग्य चुनौती पेश करने के लिए विपक्ष के लगातार एक साथ काम करने पर जोर दिया। ममता बनर्जी ने ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट’ में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘यह निर्भर करेगा..... हम वैसे भी संसद में साथ काम कर रहे हैं। हम देखेंगे। मैं पटना में (राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख) लालू प्रसादजी के पास गई थी। मेरे (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष) अखिलेशजी और (बसपा प्रमुख) मायावतीजी के साथ अच्छे संबंध हैं।’’ ममता ने 2019 चुनावों में महागठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘साथ ही, मेरे द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (द्रमुक) के स्टालिन और ओडिशा में नवीन पटनायकजी के साथ अच्छे संबंध हैं। महाराष्ट्र में उद्धव मुझसे मिलने आए थे। मैंने कई अन्य लोगों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हुए हैं। यहां तक की भाजपा में भी, मेरे कुछ के साथ अच्छे संबंध हैं लेकिन सबके साथ अच्छे संबंध नहीं हैं।’’ जब उन्होंने यह कहा कि ‘सबके साथ अच्छे संबंध नहीं हैं’ तो कॉन्क्लेव में मौजूद सभी लोगों ने जोरदार ठहाका लगाया। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के संदर्भ में संभवत: ऐसा कहा था। अगले आम चुनाव में विपक्षी दलों के साथ आने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई निजी एजेंडा नहीं है। जब भी लोग समस्याओं का सामना करते हैं, यह हमारा कर्तव्य है कि हम आवाज उठाएं। मैं सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करती हूं। वर्तमान में, सभी (विपक्षी) साथ काम कर रहे हैं और यह सर्वोत्तम नीति है। हमें एकसाथ मिलकर काम करना चाहिए।’’ सामूहिक नेतृत्व के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बंगाल में, कांग्रेस और वामपंथी दल भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। लेकिन, राष्ट्रीय स्तर पर, हम महसूस करते हैं कि हमें साथ मिलकर लडऩा चाहिए। हमलोग दूसरी पार्टियों के साथ भी काम कर रहे हैं। ‘धर्मनिरपेक्ष चैंपियन’ के रूप में देखे जाने के बावजूद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ उनकी बैठक पर प्रश्र पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘पहले, मैं किसी से भी धर्मनिरपेक्षता पर सर्टिफिकेट नहीं लेना चाहती हूं क्योंकि यह मेरी जिंदगी है और इसे में अपने हिसाब से जी रही हूं। मैं उनकी आभारी हूं क्योंकि नोटबंदी के बाद जब हम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलने गए थे तो वह हमारे साथ थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन लोगों ने (शिवसेना ने) नोटबंदी का विरोध किया था। हम उसे भूल नहीं सकते। इसलिए हम उनके साथ कार्य संबंध (वर्किंग रिलेशनशिप) बनाए हुए हैं। अगर समान मुद्दा है, तो निश्चित ही हम साथ काम करेंगे।’’ बनर्जी ने नोटबंदी और जीएसटी को मोदी सरकार की सबसे बड़ी भूल बताया। राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की प्रकिया शुरू होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और मैं सोनिया गांधी और दिवंगत राजीव गांधी का काफी सम्मान करती हूं। ’’ उन्होंने इस बारे में कोई साफ बात नहीं कही कि अगर राहुल गांधी के नेतृत्व में कोई व्यापक गठबंधन बनता है तो क्या वह उनके नेतृत्व में काम करेंगी। उन्होंने पलटकर कहा, ‘‘मैंने आपको बताया (सामूहिक नेतृत्व पर)। उन्हें (राहुल गांधी को) काम करने दीजिए। आप मेरे विचार जानने के लिए मुझपर दबाव नहीं बना सकते। यह भविष्य पर निर्भर करेगा। हमलोग साथ काम कर रहे हैं। हमलोग 17-18 पार्टियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lok Sabha elections 2019: West Bengal CM Mamata Banerjee hints of grand coalition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha elections 2019, west bengal chief minister, mamata banerjee, all party front to oppose, bjp, lok sabha elections\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved