• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अभियान के पहले कोलकाता पुलिस ने मंच गिराया

Kolkata Police demolishes platform before BJP Save Democracy campaign - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24-परगना जिले में राज्य सरकार के एक कार्यालय के सामने अस्थायी पोडियम (मंच) बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना गुरुवार रात की है। स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता प्रतिबंधित क्षेत्र में सब-डिविजनल कार्यालय के बाहर अपनी विरोध रैली के लिए एक मंच बनाने में व्यस्त थे। भाजपा की राज्य इकाई ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राज्य सरकार में बढ़ते अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान आयोजित करने वाली थी।

हालांकि सूत्रों के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने गुरुवार देर रात वहां जाने के पश्चात कोविड-19 महामारी में दिशानिदेशरें का उल्लंघन करने के आधार पर मंच को गिरा दिया। ऐसे में भाजपा की राज्य ईकाई शुक्रवार को जिलों के हर ब्लॉक में धरना प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन कर रही है।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रितेश तिवारी ने गुरुवार को कहा था, "सभी जिलों में विरोध कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। कोलकाता में, यह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जहां ममता बनर्जी की पुलिस हमारे कार्यकतार्ओं को प्रदर्शनों में भाग लेने से रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने जिलों में हमारे कुछ सेट अप को भी ध्वस्त कर दिया है।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kolkata Police demolishes platform before BJP Save Democracy campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp save democracy campaign, kolkata police, bjp forum dropped, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved