• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोलकाता : रानीगंज में भारी मात्रा में गांजा बरामद, पुलिस ने मछली के बोरे में छुपा कर रखा था

Kolkata: Huge amount of ganja recovered in Raniganj, police found it hidden in a fish sack - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 2 क्विंटल गांजा बरामद किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेल्दा से दुबराजपुर जाने वाले रास्ते पर एक मछली लदी कार में अवैध मादक पदार्थ छुपाया गया है। इसके बाद, पुलिस ने कार की तलाशी ली और मछली के बैग के अंदर बोरे में गांजा छुपा हुआ पाया। इस अभियान में बीडीओ शुभोदीप गोस्वामी ने करीब डेढ़ से 2 क्विंटल गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसीपी डीडी शांतनु मुखर्जी, पंजाबी मोड़ चौकी और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिटेक्टिव विभाग की विशेष टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें आईसी रवीन्द्रनाथ भी शामिल थे। यह विशेष अभियान रानीगंज थाना के पांजी मोड़ चौकी के दलुई क्षेत्र में सफलता पूर्वक चलाया गया, जिससे मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई की मिसाल पेश की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kolkata: Huge amount of ganja recovered in Raniganj, police found it hidden in a fish sack
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kolkata, huge, amount, ganja, recovered, raniganj, police, found, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved