• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोलकाता : तृणमूल पार्षद सुशांत घोष पर गोलीबारी का प्रयास, पार्षद ने हौसला रखा, लोगों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Kolkata: Attempt to shoot Trinamool councilor Sushant Ghosh, miscreants caught and handed over to police - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 108 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद सुशांत घोष को शुक्रवार रात गोली मारने की कोशिश की गई। यह घटना कोस्बार शॉपिंग मॉल के पास उनके घर के सामने हुई। सूत्रों के मुताबिक, जब सुशांत घोष अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी दो बदमाश उनके पास आए और उनमें से एक ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, गोली का निशाना चूक गया और वह घर के दरवाजे में जा लगी। पार्षद ने बताया कि जब पहला बदमाश ट्रिगर खींचता है, तो बंदूक का ट्रिगर लॉक हो गया, जिसके बाद दूसरे प्रयास में गोली घर के दरवाजे पर लगी। घटना के बाद, पार्षद ने बदमाश को तमाचा मार दिया, जिससे अपराधी का हाथ से बंदूक गिर गई। इसके बाद बदमाश ने फिर से बंदूक उठाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। बाद में उसे जमकर पीटा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस जांच में खुलासा : पकड़े गए बदमाश ने बताया कि मोहम्मद इकबाल नाम के व्यक्ति ने उसे पैसे की पेशकश की थी, जिससे यह हमला किया गया। आरोपी बाइक से मौके पर आया था, लेकिन घटना के बाद चंपत हो गया।
यह घटना कोलकाता में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाती है और पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kolkata: Attempt to shoot Trinamool councilor Sushant Ghosh, miscreants caught and handed over to police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kolkata attempt to shoot trinamool councilor sushant ghosh, miscreants caught and handed over to police\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved