• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल में भाजपा ने एस.पी. मुखर्जी को याद किया, ममता सरकार पर बरसी

In Bengal BJP Missed SP Mukherjee - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पश्चिम बंगाल में एक वर्चुअल रैली को संबोधित किया, जिसमें वह ममता बनर्जी सरकार पर जमकर बरसे। नड्डा ने कहा, "डॉ. मुखर्जी सन् 1943 में बंगाल के अकाल से लड़े थे। उन्होंने लोगों की दिन-रात सेवा की। उन्हें तत्कालीन राहत समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।"

उन्होंने कहा कि मुखर्जी कहा करते थे कि बंगाल आज की सोचता है, और भारत आने वाले कल की सोचता है। यह सब बंगाल में जन्मे मुखर्जी जैसे नेता से ही संभव था।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "बंगाल की ममता सरकार राज्य का खोया हुआ वैभव लौटाने में विफल रही है।" उन्होंने सहकारी संघवाद के मुद्दे को लेकर भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Bengal BJP Missed SP Mukherjee
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, bengal, bjp missed sp mukherjee, mamata banerjee, sp mukherjee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved