• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महेशतला की घटना पर पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर का बयान, कहा- भाजपा जिम्मेदार

Former IPS Humayun Kabir statement on Maheshtala incident, said- BJP is responsible - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। महेशतला में हुई हालिया झड़प को लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी हुमायूं कबीर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के उकसावे और विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी की भड़काऊ टिप्पणियों के चलते राज्य में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। हुमायूं कबीर ने कहा, "महेशतला की घटना के लिए पूरी तरह भाजपा जिम्मेदार है। विपक्ष की ओर से बार-बार माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस अपना काम कर रही है। कई बार पुलिसकर्मियों को मार भी खानी पड़ती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुलिस सक्रिय नहीं है।" उन्होंने यह भी माना कि घटना के दौरान लूटपाट जैसी गतिविधियाँ हुईं, लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कबीर ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वामपंथी शासनकाल में इस तरह की घटनाएं आम थीं, लेकिन अब इनकी संख्या में भारी कमी आई है।
पूर्व आईपीएस अधिकारी ने अणुब्रत मंडल के मामले पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह घटना अनजाने में हुई थी।
हुमायूं कबीर के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former IPS Humayun Kabir statement on Maheshtala incident, said- BJP is responsible
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former ips, humayun kabir, statement, maheshtala, incident, bjp, responsible, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved