• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुर्गापुर गैंगरेप केस- बंगाल पुलिस ने पीड़िता के पुरुष मित्र को किया गिरफ्तार

Durgapur Gang Rape Case - Bengal Police Arrest Victim Male Friend - Kolkata News in Hindi

कोलकाता, । पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता के पुरुष मित्र को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस मामले में कुल आरोपियों की गिरफ्तारियों की संख्या छह हो गई। द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा 10 अक्टूबर की शाम को अपने पुरुष मित्र के साथ खाना खरीदने गई थी। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी मित्र के जवाबों में विरोधाभास पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले मंगलवार को पुरुष मित्र को निजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाहर वन क्षेत्र में ले जाया गया ताकि पांचों आरोपियों द्वारा किए गए दावों की पुष्टि की जा सके। साथ ही, क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए अन्य आरोपियों को भी वहां ले जाया गया।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस पूछताछ के दौरान पीड़िता के मित्र का जवाब असंगत था, जिसके कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह मालदा जिले का रहने वाला है।
गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि बलात्कार पीड़िता के पुरुष मित्र की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का दोस्त, जो इन पांच आरोपियों के अलावा घटनास्थल पर मौजूद था, उसकी भूमिका भी संदेह से परे नहीं है। हम उसकी भूमिका की भी जांच कर रहे हैं। हमने उससे कई बार पूछताछ की है।
आपको बताते चलें कि 10 अक्टूबर को पश्चिम बर्धवान जिले के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाहर वन क्षेत्र में ओडिशा की द्वितीय वर्ष की एक मेडिकल छात्रा के साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सभी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Durgapur Gang Rape Case - Bengal Police Arrest Victim Male Friend
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: durgapur gang rape case, bengal police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved