कोलकाता। नोटबंदी को देश का ‘सबसे बड़ा घोटाला’ बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस आठ नवंबर को इसके विरोध में ‘काला दिवस’ मनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट को अमान्य घोषित कर दिया था। तृणमूल कांग्रेस नेता ने नोटबंदी की जांच कराने की अपनी मांग दोहराई। ममता ने कहा, ‘‘नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है। इसकी जांच करने की जरूरत है कि ऐसा क्यों किया गया था। हमारी पार्टी के नेता सभी और प्रत्येक ब्लॉक में आठ नवंबर को अपराह्न दो से तीन बजे के बीच ‘काला दिवस’ मनाएंगे।’’ उन्होंने पार्टी नेताओं से छोटे और आकर्षक नारे के साथ नोटबंदी का विरोध करने के लिए कहा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी पर उनकी शंका सच साबित हुई और इसे लागू करने के कुछ ही घंटों के बाद जो उन्होंने कहा था अब उसे ही सभी प्रख्यात अर्थशास्त्री स्वीकार रहे हैं। अधिकतर राष्ट्रीय मीडिया पर नियंत्रण स्थापित करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भारत में मीडिया सरकार की उस तरह आलोचना नहीं कर सकता जैसा अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ होता है। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में मीडिया जैसे ट्रंप का विरोध कर रहा है, ऐसा यहां मीडिया नहीं कर सकता। दिल्ली की ओर देखिए। वे लोग एक-दो मीडिया को छोडक़र पूरी मीडिया पर नियंत्रण स्थापित कर रहे हैं। कोई भी उनकी आलोचना नहीं कर सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई भी ऐस करता है तो उसके पीछे सीबीआई, ईडी के अधिकारियों को लगा दिया जाता है।’’
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope