कोलकाता। भीषण चक्रवाती तूफान फानी के चलते कई घंटे तक बंद रहने के बाद कोलकाता हवाईअड्डे पर शनिवार सुबह परिचालन बहाल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कोलकाता हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि अगरतला के लिए एयर इंडिया एआई 743 कोलकाता से सुबह 9.57 बजे रवाना होने वाली पहली उड़ान रही, जबकि गोएयर की जी 8 101 दिल्ली-कोलकाता में सुबह 10.10 बजे के आसपास कोलकाता में लैंड होने वाली पहली उड़ान रही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा शुक्रवार दोपहर तीन बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक बंद रहा।
ओडिशा में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान फानी ने मध्यरात्रि में बंगाल में दस्तक दी थी।
चक्रवाती तूफान के शनिवार दोपहर के आसपास बंगलादेश में प्रवेश करने की संभावना है।
-आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope