• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस ने संदीप घोष और अभिजीत मंडल को जमानत मिलने के विरोध में किया प्रदर्शन, भाजपा और तृणमूल पर आरोप

Congress protests against bail of Sandeep Ghosh and Abhijit Mandal, blames BJP and Trinamool - Kolkata News in Hindi

कोलकाता | आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ हैवानियत मामले के मुख्य आरोपियों, अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला पार्क थाने के ओसी अभिजीत मंडल को कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद विपक्षी पार्टियों ने सीबीआई और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। अदालत ने दोनों आरोपियों को जमानत इस आधार पर दी कि सीबीआई 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई थी। इस फैसले के विरोध में कांग्रेस ने आज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता एक्साइड मोर से निजाम पैलेस तक मार्च करके सीबीआई कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा के बीच सांठगांठ हो गई है, और सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल न करना इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा और तृणमूल मिलकर इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress protests against bail of Sandeep Ghosh and Abhijit Mandal, blames BJP and Trinamool
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, protests, against, bail, sandeep ghosh, abhijit mandal, blames, bjp, trinamool, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved