• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Sharda Chit Fund Case: सीबीआई ने शारदा चिटफंड मामले में डेरेक ओब्रायन से पूछताछ की

CBI interrogates Derek OBrien in Sharda chit fund case - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन शुक्रवार को शारदा चिटफंड मामले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को सीबीआई ने करोड़ों रुपये के पोंजी घोटाले में अगस्त के पहले हफ्ते में जांच में शामिल होने के लिए सम्मन किया था, लेकिन ओब्रायन ने कहा था कि वह संसद के मॉनसून सत्र के बाद पेश होंगे।

वह केंद्रीय एजेंसी के कोलकाता कार्यालय में शुक्रवार दोपहर बाद 1.30 बजे पेश हुए।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, ओब्रायन से तृणमूल के मुखपत्र जागो बंगला के बैंक खातों में दर्ज लेनदेन को लेकर स्पष्टीकरण के लिए सम्मन दिया गया। तृणमूल नेता समाचार पत्र के प्रकाशक हैं।

पिछले महीने सीबीआई के नोटिस के बाद ओब्रायन ने एक ट्वीट किया, जिसमें संकेत दिया कि केंद्रीय एजेंसी ने राजनीति से प्रेरित होकर सम्मन किया, क्योंकि नोटिस उन्हें लगभग उसी समय जारी की गई है, जब पार्टी ने राज्यसभा में आरटीआई एक्ट में संशोधन के विरोध में प्रस्ताव पेश किया है।

उन्होंने ट्वीट किया था, "जागो बंगला तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक समाचार पत्र है। प्रकाशक : डेरेक ओब्रायन। संपादक सुब्रत बख्शी को सीबीआई ने एक महीने पहले स्पष्टीकरण के लिए सम्मन दिया था। अब प्रकाशक को 25 जुलाई को दोपहर बाद दो बजे नोटिस दिया गया है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CBI interrogates Derek OBrien in Sharda chit fund case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sharda chit fund case, cbi, derek o\brien, questioned, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved