• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

West Bengal : BJP कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका मिला, TMC पर हत्या का अाराेप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में राजनीतिक हिंसा (Political violence) थमने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 19 साल के कार्यकर्ता का शव पश्चिम मिदनापुर जिले (Midnapore district )के पिंगला (Pingla ) में रविवार को एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक के परिवार के सदस्यों ने राज्य के सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने बताया कि पिंगला के नरंगदिघि निवासी पिंटू मन्ना (19) का शव उसके घर के पास के एक पेड़ से लटकता पाया गया है। शव बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाजपा समर्थकों ने रविवार को इलाके में प्रदर्शन किया। उन्होंने स्थानीय तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों पर भगवा पार्टी का समर्थन करने को लेकर मन्ना की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मन्ना की हत्या की गई और उसके शव को बाद में लटका दिया गया, जिससे यह आत्महत्या की तरह दिखे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP worker body found hanging from tree in Bengal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: west bengal, political violence in west bengal, bjp worker kill, midnapore district, bjp, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, भाजपा कार्यकर्ता, पश्चिम बंगाल, पश्चिम मिदनापुर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved