• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

BJP का अभिजीत-अमर्त्य पर नोबल का इस्तेमाल राजनीतिक हित में करने का आरोप

कोलकाता। नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी पर अपनी कठोर टिप्पणी के दो दिन बाद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने रविवार को एक बार फिर उन पर हमला बोला, जिन्हें अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ है। सिन्हा ने बनर्जी को चुनौती दी कि वह प्रधानमंत्री या केंद्रीय वित्त मंत्री के खिलाफ बोलने के बदले एक गांव में भी अपने आर्थिक विचारों को लागू कर के दिखाएं। सिन्हा ने आरोप लगाया कि बनर्जी अपने नोबल पुरस्कार का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने अर्थशास्त्र के एक अन्य नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का भी परोक्ष जिक्र किया, जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के कटु आलोचक हैं। सेन को नोबल पुरस्कार 1998 में प्राप्त हुआ था। सिन्हा ने कहा कि यदि कोई अपने नोबल पुरस्कार का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित के लिए करता है तो लोगों को यह अच्छा नहीं लगता। उन्होंने कहा, हमने इस नोबल पुरस्कार विजेता के मामले में और एक अन्य नोबल विजेता (अमर्त्य सेन) के मामले में ऐसा ही देखा है।

यदि वे जनता के सामने देश की अर्थव्यवस्था के बारे में अपने विचार प्रस्तुत करें तो हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है और इस पर एक बहस हो सकती है। लेकिन यदि वे प्रधानमंत्री के बारे में घटिया बातें बोल कर किसी का अपमान करते हैं तो यह अच्छी बात नहीं है। सिन्हा ने दोहराया कि जनता ने कांग्रेस के 2019 के लोकसभा चुनाव के घोषणा-पत्र में शामिल न्याय (न्यूनतम आय योजना) को नकार दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP blames on abhijit banerjee and amartya sen for using nobel prize in political interest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, abhijit banerjee, amartya sen, nobel prize, political interest, rahul sinha, congress, nyay, lok sabha election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved