• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

BJP aiming to wipe out the opposition; after Shiv Sena and NCP, now eyeing TMC: Kirti Azad - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ही तृणमूल कांग्रेस में फूट डालने की कोशिश कर रही है। टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने आईएएनएस से बात करते हुए लिखा कि इस घटनाक्रम से तृणमूल कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा। पार्टी ममता बनर्जी के नाम और संघर्ष पर खड़ी हुई है। कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि वह तृणमूल में केवल अपनी व्यक्तिगत क्षमता के दम पर चुनाव जीतता है।
बागी सांसदों को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी को पहले से अंदेशा था कि कुछ सांसद ऐसा कदम उठा सकते हैं। कुछ सांसदों के घरों पर सीआईडी की छापेमारी हुई थी, भाजपा कार्यकर्ता उन्हें धमका रहे थे और स्थानीय लोगों को उनके घरों तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा था। पहली बार चुने गए कई सांसद डर के माहौल में थे।
भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि सांसदों को पार्टी से शिकायत थी तो विधानसभा चुनाव में हार के बाद ही ऐसा कदम क्यों उठाया गया। पत्र पर किए गए हस्ताक्षर अलग-अलग समय पर लिए गए प्रतीत होते हैं क्योंकि उनमें इस्तेमाल की गई स्याही अलग-अलग दिख रही है।
तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा ममता बनर्जी को खुद और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी में से किसी एक को चुनने की कथित चेतावनी पर कीर्ति आजाद ने कहा कि इस मामले को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी स्वयं देखेंगी। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी पार्टी के मजबूत और समर्पित सिपाही हैं तथा उनके पार्टी छोड़ने की संभावना नहीं दिखती।
कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी दलों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि शिव सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पहले ही विभाजित हो चुकी हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा नहीं चाहती कि देश में मजबूत विपक्ष मौजूद रहे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा संसद में परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) पारित कराने के लिए दो-तिहाई समर्थन जुटाने की रणनीति पर काम कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP aiming to wipe out the opposition; after Shiv Sena and NCP, now eyeing TMC: Kirti Azad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tmc, kirti azad, bjp, shiv sena, ncp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved