कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कथित तौर पर जय श्री राम बोलने के लिए कुछ लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। भाजपा सूत्रों ने शनिवार को यह बात कही। नादिया जिले के नबद्वीप में स्वरूपनगर का निवासी भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा देबनाथ को शुक्रवार शाम सडक़ किनारे पड़ा देख परिवार के सदस्यों ने एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने देबनाथ की हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया और वे उसके शव को लेकर नबद्वीप में शनिवार सुबह एक सडक़ को लगभग आधा घंटा तक जाम कर दिया। नबद्वीप के एक भाजपा नेता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने राम का नाम बोलने पर उसकी पिटाई की।
तृणमूल हमारे कार्यकर्ताओं को डराने के लिए इस तरह की क्रूरता कर रही है। हमने सडक़ इसलिए जाम किया, क्योंकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बारे में पूछने पर भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी पश्चिम बंगाल में जय श्री राम कहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पीट रही है, जबकि पुलिस उन्हें जेल में डाल रही है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope