• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल पीडीएस मामला : ED ने खाद्य विभाग से मांगी राशन कार्डधारकों की जानकारी

Bengal PDS case ED seeks information about ration card holders from Food Department - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राशन घोटाले के आरोपों की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत आने वाले राशन कार्ड धारकों की जानकारी मांगी है। सूत्रों ने कहा कि ईडी के अधिकारी पश्चिम बंगाल में सक्रिय राशन कार्डों की संख्या के बारे में जानकारी चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी मामले की जांच के लिए बेहद जरूरी है। यदि कार्डधारक पीडीएस के तहत वितरित राशन को एक निश्चित अवधि तक नहीं लेता है, तो राशन कार्ड निष्क्रिय हो जाता है। ED के अधिकारी यह पता लगाना चाहते हैं कि क्या किसी निष्क्रिय कार्ड के तहत खाद्यान्न आवंटित किया गया। गौरतलब है कि ईडी के अधिकारी मामले में पहले से ही तीन तरह से जांच कर रहे हैं।
पहला, पीडीएस के आटे और चावल की खुले बाजार में बिक्री। दूसरा, उत्पादकों से खाद्यान्न लेने के लिए नकली किसान सहकारी समितियों का गठन और तीसरा, न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर किसानों से अनाज की खरीद और खुले बाजार में अधिकतम दरों पर उनकी बिक्री।
मामले में पिछले साल ईडी ने राज्य के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया था। वे तब से न्यायिक हिरासत में हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bengal PDS case ED seeks information about ration card holders from Food Department
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bengal pds case, ed seeks information, ration card holders, food department\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved