• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल: काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का वीडियो संदेश, ‘एजेंट सेंटर न छोड़ें, अंत में हमारी ही जीत होगी’

Bengal: Mamata Banerjees video message amid counting, Do not leave the agent centre, in the end we will win - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच जहां शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इन आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। भवानीपुर सीट से उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा कि काउंटिंग एजेंट और प्रत्याशी किसी भी स्थिति में काउंटिंग सेंटर न छोड़ें। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की यह रणनीति है कि शुरुआती राउंड में खुद को आगे दिखाया जाए।
ममता बनर्जी ने कहा, “मैं कल से ही कह रही हूं कि पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा। कई जगहों पर काउंटिंग को रोका गया है। कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं, जिनमें आंकड़ों का कोई मेल नहीं है।”
उन्होंने केंद्रीय बलों और प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सेंट्रल फोर्स के जरिए टीएमसी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है और ‘एसआईआर’ के माध्यम से वोट लूटने की कोशिश की गई है।
टीएमसी प्रमुख ने दावा किया कि उनकी पार्टी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे है, लेकिन यह जानकारी सही तरीके से सामने नहीं लाई जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अपनी मर्जी से काम कर रहा है और केंद्रीय बल व पुलिस उसके साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, “घबराने की जरूरत नहीं है। अभी सिर्फ 2-4 राउंड की गिनती हुई है, जबकि कुल 14-18 राउंड होते हैं। हमें सूर्यास्त के बाद जीत मिलेगी।”
ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और अंत तक डटे रहने की अपील करते हुए कहा कि अंतिम नतीजों में टीएमसी की ही जीत होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bengal: Mamata Banerjees video message amid counting, Do not leave the agent centre, in the end we will win
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: west bengal assembly election results, west bengal assembly election result, west bengal assembly election, west bengal assembly, mamata banerjee, west bengal election result 2026 live, bjp tmc congress winner candidates list, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved