• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान और बारिश का कहर, 13 लोगों की गई जान

At least 13 dead in storm in West Bengal - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बारिश, आंधी और तूफान के कहर के चलते 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मंगलवार की रात 98 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने प्रदेश में कई पेड़ गिर गए। बिजली के खंभे गिर गए और कई कच्चे घर ढह गए। जान-माल के नुकसान के साथ ही यातायात पर भी तूफान का खासा असर देखने मिला। तूफान के चलते मोबाइल टावरों को भी नुकसान हुआ। पश्चिम बंगाल में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाएं 84 से 98 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। इससे कई इलाकों में पेड़ और घरों की छतें उड़ गईं। जगह-जगह जाम लग गया।

इस बीच झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की खबर है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि, बिहार और झारखंड में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के रीजनल डायरेक्टर जीके दास ने कहा, इस मौसम में इस तरह की आंधी-तूफान आना आम है। शाम को करीब 7.55 बजे कोलकाता समेत राज्य के कई हिस्सों में करीब 98 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। कुछ जगहों पर हवाओं की रफ्तार 84 किमी/घंटा थी। तेज हवाओं से कई जगह नुकसान हुआ। कोलकाता पुलिस ने बताया कि शहर में कम से कम 26 जगहों पर पेड़ गिरे देखे गए। आंधी और बारिश की वजह से कोलकाता, हावडा और बांकुरा में करीब 13 लोगों की मौत हो गई है।

कई लोग घायल भी हुए हैं। कई इलाकों में मेट्रो पर भी असर पड़ा। बेलगाचिया और दम दम स्टेशंस के बीच मेट्रो सर्विस को करीब 2 घंटे के लिए बंद करना पड़ा। ईस्टर्न रेलवे के सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि आंधी की वजह से बिजली का वायर टूटने से ट्रेन सर्विस पर भी असर पड़ा। एयरपोर्ट अफसरों ने भी ट्विटर पर कुछ फ्लाइट्स की उड़ान में देरी की आशंका जताई और मैसेज ट्विटर पर दिए। इन्होंने लिखा, मौसम विभाग ने 9.30 बजे तक बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इससे उड़ानों में देरी हो सकती है। कृपया अपने एयरलाइंस से इस बारे में अपडेट ले लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-At least 13 dead in storm in West Bengal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: storm in west bengal, storm, west bengal, rain, west bengal rain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved