• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आनंदपुर अग्निकांड हादसा नहीं, भ्रष्टाचार का नतीजा : अमित शाह

Anandpur Fire Not an Accident, but a Result of Corruption: Amit Shah - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कोलकाता के आनंदपुर इलाके में हुई भीषण आग की घटना को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अमित शाह ने कहा कि वाओ मोमो के फैक्ट्री-कम-वेयरहाउस में लगी आग कोई साधारण हादसा नहीं थी, बल्कि यह राज्य प्रशासन में फैले भ्रष्टाचार का नतीजा है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बैरकपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद फैक्ट्री मालिक की अब तक गिरफ्तारी नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्ट्री मालिक सत्ता में बैठे लोगों के बेहद करीब है, इसी वजह से उसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही।
अमित शाह ने मंच से कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "यह आग कोई दुर्घटना नहीं थी। 25 लोग मारे गए, 27 लोग अब भी लापता हैं। आखिर यह हादसा क्यों हुआ? मोमो फैक्ट्री का मालिक किन लोगों के करीब है? वहां पैसा किसने लगाया? फैक्ट्री का मालिक किसके साथ विदेश यात्रा पर एक ही फ्लाइट में गया था? इतनी मौतों के बाद भी उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?" उन्होंने ममता बनर्जी से सवाल करते हुए कहा कि अगर मरने वाले लोग घुसपैठिए होते तो क्या सरकार का रवैया यही होता?
गृह मंत्री ने कहा कि इस घटना पर राजनीति करना शर्मनाक है और राज्य सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में इस साल के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनती है, तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और हादसे के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा।
अपने भाषण में अमित शाह ने बंगाल की राजनीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ चुनावों के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि 2026 में पश्चिम बंगाल में बदलाव तय है।
अमित शाह ने 2021 के विधानसभा चुनावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस चुनाव में भाजपा को 38 प्रतिशत वोट शेयर मिला था और 77 सीटें जीतकर शुभेंदु अधिकारी विपक्ष के नेता बने। अमित शाह ने कहा, "ममता दीदी, हमें 38 से 45 प्रतिशत तक जाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। यह याद रखना, आने वाले चुनाव में भाजपा 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी।"
अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने भतीजे को अगला मुख्यमंत्री बनाने के सपने में ऑप्टिकल डिल्यूजन (भ्रम) का शिकार हो गई हैं। उन्होंने कहा, "जब यह सपना टूटेगा, तो यह भ्रम अपने आप खत्म हो जाएगा।"
सभा में उन्होंने मतुआ समुदाय के लोगों को भी भरोसा दिलाया। अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी उन्हें यह कहकर गुमराह कर रही हैं कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के चलते उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि एक भी मतुआ मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटेगा। अमित शाह ने कहा कि चाहे ममता बनर्जी, उनकी सरकार या उनकी पार्टी कुछ भी कोशिश कर लें, एसआईआर की प्रक्रिया जारी रहेगी और पूरी तरह पारदर्शी वोटर लिस्ट के साथ चुनाव कराए जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anandpur Fire Not an Accident, but a Result of Corruption: Amit Shah
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anandpur fire accident, anandpur fire, anandpur, amit shah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved