• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमित शाह बोले, घुसपैठियों को बंगाल से बाहर निकाल देंगे

कोंटई । शरणार्थी संकट पर ममता बनर्जी सरकार पर करारा हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा सभी शरणार्थियों की नागरिकता सुनिश्चित करेगी और बंगाल से सभी घुसपैठियों को निकाल भगाएगी। पूर्वी मिदनापुर जिले के कोंटई में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "घुसपैठियों, रोहिंग्याओं का बंगाल में स्वागत होता है, लेकिन अपनी और अपने परिवार को बचाने के लिए यहां आए शरणार्थियों के लिए यहां कोई जगह नहीं है। मैं सभी बंगाल में रुके सभी शरणार्थियों को आश्वस्त करना चाहूंगा कि उन्हें मोदी सरकार द्वारा नागरिकता दी जाएगी।" उन्होंने कहा, "बंगाल आए हिंदू, सिख और जैन शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जानी चाहिए। मोदी जी नागरिकता संशोधन विधेयक के माध्यम से उन्हें नागरिकता देना चाहते हैं। ममता और उनकी पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे राज्यसभा में इस विधेयक का समर्थन करेंगी।" शाह ने कहा कि न ही वर्तमान तृणमूल सरकार और न ही कम्युनिस्ट और कांग्रेस ने बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे को उठाया, क्योंकि वे घुसपैठियों को वोटबैंक मानते हैं। भगवा पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, "अगर आप बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त बनाना चाहते हैं तो ममता, कम्युनिस्ट और कांग्रेस आपकी सहायता नहीं कर सकते। उन्हें घुसपैठियों के वोट की जरूरत है। अगर ऐसा कोई कर सकता है तो वह नरेंद्र मोदी और भाजपा है।" भारी संख्या में मौजूद जनसमूह के जयकारों के बीच उन्होंने कहा, "गो-तस्करी की अनुमति होनी चाहिए या प्रतिबंधित होनी चाहिए? क्या तृणमूल कांग्रेस गो-तस्करी या घुसपैठ रोक सकती है? वे नहीं कर सकते, क्योंकि घुसपैठिये उनके वोटबैंक हैं। एक बार भाजपा को सत्ता में आने दो। हम एक-एक घुसपैठिये को बाहर खदेड़ देंगे।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amit Shah said, Will expel intruders out of Bengal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, will expel intruders out of bengal, trinamool government, \r\ncommunist party, congress, narendra modi, bjp\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved