कोलकाता,। पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित "मैरीटाइम कॉन्क्लेव सागर संकल्प" में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "पश्चिम बंगाल की धरती की अलग ऊर्जा है। इस भूमि ने एक तरफ भारत को साहित्य और कला दिया और दूसरी तरफ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नेशनल प्राइड को भी दिशा दी है। एक समय था कि जब समुद्री रास्ते से कोई वस्तु आती थी तो कोलकाता केंद्र हुआ करता था। हुबली के किनारे बसा ये शहर के देश के आर्थिक मजबूती का साक्षी रहा है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड की ओर से आयोजित कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया केवल सूचना देना का माध्यम नहीं है बल्कि समाज को एक दिशा भी देता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भारत के गौरवशाली इतिहास पर ध्यान देते हैं तो कई सारी बातें पता चलती हैं। ढाई हजार साल पहले से लेकर मध्यकालीन तक भारत ग्लोबल ट्रेड का प्रमुख सेंटर रहा है।
उन्होंने कहा कि उस समय जब दुनिया के कई हिस्से विकास के प्रारंभिक अवस्था में थे तब भारत ज्ञान, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा था। उस समय भारत के जहाज समुद्री मार्गों से दूर-दूर तक यात्रा करते थे। हमारा संपर्क रोमन एंपायर और मेसबटोमिया सभ्यता तक स्थापित था। उस समय श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया, कंबोडिया और इंडोनेशिया तक भारतीय व्यापारियों और समुद्री यात्रियों की पहुंच थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रक्षा मंत्री ने कहा कि समुद्री क्षेत्र की अहमियत को ध्यान में रखते हुए, यह ज़रूरी है कि हम अपने प्राचीन ज्ञान और आधुनिक तकनीक को साथ लेकर आगे बढ़ें। जो राष्ट्र अपने इतिहास से प्रेरणा लेता है, वही भविष्य को आत्मविश्वास के साथ मज़बूती देता है।
आज समुद्री क्षेत्र पहले की तुलना में, काफी बदल चुका है। आज के समय में समुद्री क्षेत्र सिर्फ़ व्यापार के रास्ते या नौसैनिक ताकत तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, तकनीकी इनोवेशन और रणनीतिक स्वायत्तता का अहम आधार बन चुका है।
रक्षा क्षेत्र में आज हाई एंड और सटीक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है, इसीलिए केंद्र सरकार की शुरू से सोच रही है कि इस अनिश्चितता के दौर में सप्लाई चेन में रुकावटों से बचने का एक ही उपाय ‘आत्मनिर्भरता’ है। हमारी आत्मनिर्भरता के विज़न की एक प्रमुख धुरी रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम है। अब पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन, प्रदर्शन बेंचमार्किंग और आर एंड डी पर खास ज़ोर दिया जा रहा है।
रक्षा मंत्री ने आगे कहा, भारत के रक्षा क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र की प्राथमिकता रही है। पहले ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड ने रक्षा निर्माण में एक प्रमुख भूमिका निभाई। चार शिपयार्ड सहित विभिन्न क्षेत्रों में रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। लेकिन, लगातार दबाकर के मद्देनजर और हमारे रक्षा उत्पादन को गुणात्मक और मात्रात्मक बढ़ोतरी प्रदान करने के उद्देश्य से कई संरचनात्मक और नीतिगत सुधारों को लागू किया है। जिससे दक्षता, जवाबदेही और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी।
इन शिपयार्ड को उत्पादन इकाइयों के साथ-साथ, प्रौद्योगिकी केंद्रों के रूप में विकसित करने का भी लक्ष्य रखा गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिकीकरण, डिजिटल शिप डिजाइन टूल्स, मॉड्यूलर निर्माण तकनीक और आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण के माध्यम से इन्हें वैश्विक मानकों तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। हम अपने उद्देश्यों में सफल भी हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि "हमारा उद्देश्य यही रहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें और आज यह हो भी रहा है। इसके अच्छे परिणाम भी हमारे सामने हैं। आज देश में उत्पादन होने वाले रक्षा सामग्री, प्लेटफॉर्म, उपकरण और सहायक उपकरण में लगभग 25 प्रतिशत योगदान निजी उद्योगों से आ रहा है।"
उन्होंने कहा कि "यह गर्व की बात है, कि निजी उद्योग लगातार बेहतर कर रहे हैं। रक्षा क्षेत्र में भारत पूरी गति के साथ आत्मनिर्भरता की ओर अपने कदम बढ़ा चुका है। पिछले वित्त वर्ष तक हमारा घरेलू रक्षा उत्पादन, डेढ़ लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड आंकड़ों को भी पार कर चुका है। साथ ही, हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट भी 24,000 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड आंकड़ों को पार चुका है। हालांकि इन आँकड़ों से हमें अभिभूत नहीं हो जाना है। हमें अभी और आगे जाना है।"
उन्होंने कहा, " आत्मनिर्भरता हमारे लिए केवल एक नारा नहीं रही बल्कि एक व्यावहारिक वास्तविकता के रूप में स्थापित हो रही है। आज स्थिति यह है कि हम जिस आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े थे, उसके सकारात्मक परिणाम हमारे सामने हैं। आज भारतीय नौसेना के लिए भी, जितने युद्धपोत और पनडुब्बियां ऑर्डर पर हैं, वे सभी भारतीय शिपयार्ड में बन रही हैं। आज हम डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण तक की पूरी क्षमता अपने भीतर विकसित कर रहे हैं। जब हम कहते हैं कि हम बिल्डर्स नेवी बन चुके हैं, तो यह कोई नारा नहीं है, यह जमीनी हकीकत है।"
--आईएएनएस
मासिक कालाष्टमी: कालभैरव की पूजा-अर्चना का विशेष दिन, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
राशिफल 10 अप्रैल 2026: मेष समेत इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव, जानें कब तक रहेगा असर
गुवाहाटी में रजवाड़ों की ललकार : राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत, हार के जबड़े से जीत छीन ले गए जुरेल और वैभव सूर्यवंशी
राशिफल 11 अप्रैल 2026: राजयोग का असर, मिथुन-वृश्चिक समेत कई राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का साथ
‘फिल्म को लीक होते देखना बहुत मुश्किल है...’ पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ पायरेसी पर जताया दुख
नुशरत भरुचा की छोरी 2 ने डर को सामाजिक संदेश में बदलते हुए एक मजबूत भविष्य की नींव रखी
'हर दिन नए विचार…' बिग बी ने डिजिटल युग में बढ़ते मानसिक दबाव पर लिखा ब्लॉग
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
संगीत जगत में चिंता की लहर : दिग्गज गायिका आशा भोसले कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती
मां डाट काली मंदिर में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी शुरू, रंग-रोगन से लेकर विशेष पूजा का विशेष इंतजाम
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण ऐतिहासिक कदम... रुपाली गांगुली ने जताई खुशी
NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, 50 हजार से अधिक मिलेगा वेतन
'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात
कमर दर्द और रीढ़ की जकड़न से छुटकारा दिलाए चक्रासन योगासन
दोस्ती के रिश्ते को अनमोल मानते हैं अनुपम खेर, शेयर की अपने नए दोस्त के साथ सेल्फी
नेशनल पेट डे पर कुब्रा सैत ने मजेदार अंदाज़ में जताया अपनी पेट शिफू सैत के प्रति प्यार
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 विटिडसर्न को हराकर फाइनल में बनाई जगह
सुरों की दुनिया में शोक : नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली

'ईरान के साथ शर्तों पर नहीं हो सकता फैसला, ये सीख ले अमेरिका', पूर्व ईरानी विदेश मंत्री जरीफ

इराक ने अमेदी को चुना राष्ट्रपति, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने दी बधाई
राशिफल 13 अप्रैल 2026: वरुथिनी एकादशी पर जानें किस राशि के लिए शुभ रहेगा सोमवार
‘फिल्म को लीक होते देखना बहुत मुश्किल है...’ पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ पायरेसी पर जताया दुख
मेकअप में और खराब लगती हूं, नेहा शर्मा ने खुद पर किया मजेदार कमेंट
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण ऐतिहासिक कदम... रुपाली गांगुली ने जताई खुशी
अभिनेत्री सोमी अली ने दिवंगत दिव्या भारती की ईमानदारी और बेबाकी को किया याद
स्वरा भास्कर बर्थडे: फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहीं स्वरा भास्कर, अपने ट्वीट और ओपन लेटर से मचाया हंगामा
'इन यादों को किसी चीज से नहीं बदल सकती', सिब्लिंग्स डे पर शमिता संग यादें साझा कर भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी
अंजना सिंह के लिए दोस्त ही हैं परिवार, 'लेडी बॉक्सर' की टीम के साथ शेयर किया खास बॉन्ड
चिकनगुनिया और डेंगू में है फर्क: जानिए लक्षण, रोकथाम और घरेलू उपाय
ऐसे करें गर्मियों में हरे धनिए का सेवन, दोगुने हो जाएंगे फायदे
गर्मियों में विशेष लाभदायक चंद्रभेदन प्राणायाम, शरीर को राहत तो मन को करे शांत
वात प्रकृति वाले के लिए चावल का सेवन वरदान या नुकसान, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
सिर्फ अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है औषधीय गुणों से भरपूर, अतिसार से लेकर कब्ज में मिलेगी राहत
वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदे
गर्भावस्था में अपच और भूख न लगने से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
रोजाना हलासन करने से चेहरे पर आता है नेचुरल ग्लो, स्किन बनती है साफ, चमकदार और हेल्दी
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
डेस्क जॉब में घंटों कुर्सी पर बैठकर हो रहा कमर दर्द? पश्चिमोत्तानासन से दें अपनी बैक को नया जीवन
गर्भावस्था में कब्ज से परेशान? जानिए इसके पीछे का कारण और आसान उपाय
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन
पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
तनाव से राहत के साथ पाचन मजबूत करता है त्रिकोणासन, लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए फायदेमंद
कमर दर्द और रीढ़ की जकड़न से छुटकारा दिलाए चक्रासन योगासन
गर्मियों में नाक की नमी कम होने से बढ़ता है नोज ब्लीडिंग का खतरा, ये करें उपाय
पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड
गर्भावस्था में हाथ, पैर या चेहरे में सूजन? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय
ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?
डेस्क जॉब वालों के लिए वरदान है बकासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगी राहत
मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व, दिमाग को बनाएं मजबूत और खुशहाल
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद है तैराकी, जानें इसके पीछे का विज्ञान
देखें आज 12/04/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope